राज्यपाल अनुसुइया उइके सेे
स्कूली बच्चों ने मुलाकात कर उनकी संघर्ष यात्रा के बारे में जाना।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों की उत्सुकता का समाधान किया। विद्यार्थियों कहा
कि ‘हम भी एक दिन गवर्नर बनना चाहेंगे।’ उइके ने भी कहा कि वे उनके स्कूल
जाएंगी और शिक्षक के रूप में क्लास लेंगी।
अपने
जीवन के अनुभव साझा करेंगी। उन्हें विश्वास है कि आज उपस्थित बच्चों में
से कई बच्चे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचेंगे। राज्यपाल ने आशा
व्यक्त की कि उस समय भी मुझे याद रखेंगे। राजधानी एक निजी स्कूल के बच्चों
से राज्यपाल ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और आत्मविश्वास
बनाएं रखें, मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। यदि किसी कारण से असफलता
हासिल होती है तो हिम्मत न हारें। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा
कि कि वे एक सामान्य परिवार से थी। एक बार वे सातवीं कक्षा में अनुतीर्ण हो
गई थी, पर उन्होंने दोबारा प्रयास किया और आठवीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची
में भी स्थान बनाया। जीवन में किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता है,
व्यावहारिक ज्ञान और संस्कार की सीख भी होनी चाहिए। उन्होंने अपने
प्रारंभिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उस समय लड़कियों के समक्ष कई
चुनौतियां थी। राज्यपाल ने पद का महत्व और अधिकारों की जानकारी दी और बताया
कि राज्यपाल किसी भी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है, जिस पर यह
जिम्मेदारी होती है कि राज्य में संविधान के अनुरूप नीतियों और नियम-कानून
का क्रियान्वयन हो।

Journalist खबरीलाल