Breaking News

नहीं हटाए गए प्राचार्य, ग्रामीणों ने लगाया ताला, बैठे धरने पर :

post

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धामनसरा के प्राचार्य एनके साहू
को हटाने की मांग को लेकर सौंपे गए ओवदन पत्र की जांच में टेडेसरा के
प्राचार्य दीपक ठाकुर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था वह जल्द ही
प्राचार्य को हटा दिया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं हटाए जाने के कारण
ग्रामीणों ने आज स्कूल में ताला लगा दिया और वहीं पर धरने में बैठ गए। उनका
कहना था कि जब तक प्राचार्य को नहीं हटाया जाएगा तब वे धरना समाप्त नहीं
करेंगे।
इस संबंध में धामनसरा सरपंच लोकेश गंगवीर ने बताया कि 12
अक्टूबर को प्राचार्य एनके साहू को हटाने के संबंध में इसलिए आवेदन दिया
गया था कि उन्होंने शाला प्रबंधन समिति, ग्रामीणों, बच्चों व शिक्षकों  से
दुव्र्यवहार करने के साथ ही शाला में शिक्षकों के बीच भेदभाव करता था।

उनके
द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करते 22 अक्टूबर को शासकीय उच्च माध्यमिक
शाला टेडेसरा के प्राचार्य दीपक ठाकुर द्वारा जांच की गई और उन्होंने
ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि जल्द से प्राचार्य एनके साहू को वहां से
हटा दिया जाएगा लेकिन आज दिनांक तक प्राचार्य शाला में रहकर अन्य शिक्षकों
के साथ लगातार भेदभाव कर रहा है। उन्होंने तालाबंदी करने का फैसला ले लिया
था लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद तालाबंदी करने का निर्णय
स्थगित कर दिया। लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें
आज मजबूरन स्कूल में तालाबंदी करना पड़ा है। तालाबंदी करने के बाद सरपंच
सहित धानसरा गांव के ग्रामीणजन वहीं पर धरने पर बैठ गए और उनकी मांग है कि
जब तक प्राचार्य एनके साहू को वहां से हटा नहीं दिया जाएगा तब तक वे अपना
धरना समाप्त नहीं करेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner