Breaking News

NEWS RAIPUR स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल:

post

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने
रेडियो प्रोग्राम लोकवाणी की 22वीं कड़ी में जनता से रू-ब-रू हुए। उन्होंने
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रदेशवासियों को नवरात्रि, दशहरा,
करवा चौथ, देवारी, गौरा-गौरी पूजा, मातर, गोवर्धन पूजा, छठ पर्व, भाई-दूज
आदि त्यौहारों की शुभकामनाएं देतेे हुए की। उन्होंने कहा कि स्थानीय कौशल,
स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से हम विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल
को और ज्यादा विस्तार देंगे। इससे छत्तीसगढ़ का हर क्षेत्र समृद्ध और खुशहाल
होगा। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिये जनता से ‘जिला स्तर पर विशेष
रणनीति से विकास की नई राह‘ विषय पर बातचीत की। इस विषय पर यह लोकवाणी की
दूसरी कड़ी है। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10
अक्टूबर को आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार
चैनलों में किया गया।

बघेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में जिला प्रशासन
की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डीएमएफ एवं मनरेगा से इसमें काफी मदद की जा
सकती है। स्थानीय मौसम, मिट्टी और विशेषता को देखते हुए जिस तरह बीजापुर
में मिर्ची की खेती का सपना साकार हो रहा है। वैसे ही अन्य जिलों में भी
वहां की विशेषता के अनुसार बहुत से काम हो रहे हैं और इसमें बहुत बढ़ोत्तरी
करने की संभावना है। जिला प्रशासन की पहल से अब जशपुर जिले में असम की तरह
चाय के बागान दिखने लगे हैं। अबूझमाड़ में लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ
मिल सके इसके लिए गांवों का सर्वे कराया जा रहा है।

त्योहारों की दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि
प्रदेश के चारों कोनो में देवी माई के बड़े-बड़े मंदिर है। दंतेवाड़ा में
दंतेश्वरी दाई, डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी दाई, रतनपुर में महामाया दाई,
चंद्रपुर में चंद्रहासिनी दाई बिराजी हैं। नारी शक्ति के रूप में हम
बेटियों की पूजा करते हैं और हमारे यहां कन्या भोज कराने की भी परंपरा है।
उन्होंने कहा कि बेटियों और नारियों के प्रति सम्मान भाव के कारण हमारे
यहां वर्ष में दो बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बेटियों और नारियों
के प्रति सम्मान का यह भाव हमें पूरी जिंदगी निभाना है। यहीं सही मायने में
छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा है। हमें अपनी परंपरा और संस्कृति की शिक्षा से
अपने जीवन में उतारना है। राज्य सरकार ने दाई-दीदी के अधिकार और उनके
मान-सम्मान को बढ़ाने का प्रयास किया है।

नरवा योजना में 30 हजार नालों में होंगे जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य

मुख्यमंत्री
ने राज्य सरकार की नरवा योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नरवा
योजना के तहत प्रदेश के 30 हजार नालों में जल संरक्षण और संवर्धन का कार्य
करने की शुरूआत की गई है। जिससे किसानों को पानी की चिंता से छुटकारा मिले।
लोकवाणी में कोरबा जिले के ग्राम लबेद के श्री टीकाराम राठिया ने बताया था
कि उनके गांव के नाले पर बने बांध से अब लगभग साढ़े तीन सौ एकड़ में किसान
धान और साग-सब्जी की खेती कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि लबेद गांव में
25 साल पहले मिट्टी का बांध बनाकर पानी रोका गया था।

जिला प्रशासन ने अच्छी पहल करते हुए दो करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से इस
बांध का वैज्ञानिक ढंग से पुनरोद्धार और नवनिर्माण का कार्य कराया, जिससे
इस बांध की सिंचाई क्षमता दोगुनी हो गई है। पहले जहां 210 एकड़ में पानी
पहुंच पाता था, अब 419 एकड़ तक पानी पहुंच रहा है। लबेद और गिद्धकुंवारी के
लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है। इस बांध से लगी 800 मीटर की अंडर ग्राउंड
नगर बनाई गई है। जिससे पानी अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि
लबेद जलाशय परियोजना की सफलता से अन्य जिलों के लोगों को प्रेरणा मिलेगी।  

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner