रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम कि
उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी ने गत् 18 नवम्बर को जिला अंत्यावसायी सहकारी
विकास समिति रायपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें कार्यलय में उपस्थित
सभी अधिकारी-कर्मचारीयों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
सुश्री
लोधी ने निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय निगम के विभिन्न योजनाओं के
लक्ष्यानुसार प्राप्त आवेदन एवं दिनांक 27, 28 एवं 29 अक्टूबर 2020 को
आयोजित चयन समिति की बैठक कार्यवाही विवरण की पंजी-बुकलेट आदि का अवलोकन
किया। साथ ही बैंक प्रवर्तित योजना (अंत्योदय/आदिवासी स्वरोजगार योजना)
स्ट्रीट वेंडर, मिनीमाता स्वावलम्बन योजना में व्यवसाय संचालित, अपूर्ण
दुकान व पूर्ण किश्त नहीं मिले हितग्राहियों की जानकारी ली तथा शिक्षा ऋण
योजना एवं समस्त योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए आम लोगों
को लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया।

Journalist खबरीलाल