00 21 से 23 मनेगा गोपाष्टमी महोत्सव
रायपुर। मौदहापारा स्थित श्री
महाबीर गौशाला में तीन दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव 21 से 23 नवंबर तक मनाया
जाएगा। गौशाला समिति के सचिव ललित कुमार जीवनलाल सिंघानिया ने बताया कि 21
नवंबर को सुबह 6.30 बजे गायों की प्रभातफेरी (शोभायात्रा) मौदहापारा स्थित
श्री महाबीर गौशाला से निकलेगी। प्रभातफेरी फाफाडीह चौक, स्टेशन रोड,
तेलघानी नाका, गंजपारा, रामसागरपारा, बढ़ईपारा, तात्यापारा, फूलचौक,
जयस्तंभ चौक, केके रोड होते हुए वापस गौशाला पहुंचेगी। रास्ते में गौ भक्त
प्रभातफेरी का स्वागत करेंगे।
सिंघानिया ने बताया कि दूसरे दिन 22 नवंबर
को सुबह नौ बजे गौशाला प्रांगण में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।
महिलाओं की संस्था गायों को गुड़ रोटी खिलाने की परंपरा निभाएंगी। अंतिम
दिन 23 नवंबर को महाबीर गौशाला ग्राम तर्रा में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक
गौ पूजन और आंवला नवमी पूजन होगा। 22 नवंबर को गौशाला परिसर में आयोजित
आमसभा में अध्यक्ष रामजीलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सियाराम अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल, सचिव ललित कुमार सिंघानिया, सहसचिव श्रीराम
अग्रवाल आदि गौशाला की उपलब्धि पर चर्चा करेंगे और राजधानी वासियों को
गायों की सेवा करने और उनकी पूजा का महत्व बताएंगे। गोपाष्टमी उत्सव की
तैयारियों में गोकुलदास डागा, रमेश सिंघानिया, शिवराज भंसाली, ललित तिवारी,
सत्यनारायण सिंघानिया, कन्हैया अग्रवाल, रिखबचंद जैन, बीएच मिश्रा मनमोहन
अग्रवाल जुटे हैं।
गौशाला प्रबंधन ने गौ भक्तों से कोरोना महामारी को
देखते हुए सावधानी बरतने और जागरूक रहने की अपील की है। इसके साथ ही भक्तों
से अपील की गई है कि वे मास्क पहने और शारीरिक दूरी का पालन करें। गौशाला
में सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।

Journalist खबरीलाल