Breaking News

NEWS RAIPUR गांजा तस्करों की तेज रफ्तार कार ने चार लोगों की जान ले ली :

post

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के जशपुर के पत्थलगांव में गांजा
तस्करों की तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार को चार लोगों की जान ले ली तथा 20
से अधिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय बड़ी संख्या में
श्रद्धालु बैंड बाजे के साथ माता दुर्गा की मूर्तियां विसर्जित करने जा रहे
थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्रियता दिखाते हुए शीर्ष अधिकारियों को
तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए, ताकि राहत कार्य में कोई कमी न
रहे। उन्होंने किसी भी दोषी ने न बख्शे जाने की घोषणा की है।

इसी तरह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हादसे में घायल लोगों को प्राथमिकता
के आधार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्‍ध कराने पर जोर दिया है। इन सबके बावजूद
भीड़ में एकाएक सौ किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति की कार जिस तरह से
घुसी और देखते ही देखते सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद डाला, उससे नशा
तस्करों के बेलगाम हो जाने के बारे में कोई संदेह नहीं बचता। दहला देने
वाली घटना के बाद एक एएसआइ को सस्पेंड कर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर
दिया गया है।

हादसे के बाद दोनों अपराधियों को भीड़ ने काबू कर पुलिस के हवाले कर
दिया है, परंतु पूरा घटनाक्रम व्यवस्था को सवालों के घेरे में ले रहा है कि
घटना के समय पुलिस क्यों नहीं सक्रिय थी? झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश,
तेलंगाना, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तस्करों के लिए छत्तीसगढ़ की
सड़कें सुरक्षित मार्ग के रूप में विकसित हो गई हैं।

हाल
के दिनों में नशा तस्करी के साथ अन्य आपराधिक मामलों में जिस तरह से तेजी
आई है, उससे कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने वाली संस्थाओं की कार्यशैली,
क्षमता और प्रतिबद्धता सवालों में है। स्थानीय पुलिस से साठगांठ कर प्रदेश
के रास्ते दिल्ली तक गांजा तस्करी हो रही है। प्रशासनिक संरक्षण के कारण
ही तस्करों के हौसले बुलंद हैं और उसी के परिणाम स्वरूप दशहरा के दिन
पत्थलगांव जैसी घटना सामने आई है।
इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रदेश में कानून व्यवस्था
पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या प्रदेश में नशा माफियाओं के हौसले इतने
बुलंद हैं कि धार्मिक जुलूस निकालने वालों को इसी तरह कुचल दिया जाएगा?
पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजे की मांग
उठाई है, जो पूरी भी हो गई। निश्चित तौर पर मांग के नैपथ्य में उत्तर
प्रदेश के लखीमपुर में बघेल द्वारा की गई घोषणा का प्रभाव है।
इस दुखद प्रकरण में आने वाले दिनों में राजनीति तय है, लेकिन बड़ी चिंता
मुख्य मुद्दे के पीछे छूट जाने की है। उम्मीद की जानी चाहिए कि मृतकों के
स्वजन को मुआवजे देने के साथ-साथ घायलों के इलाज में किसी स्तर पर कमी नहीं
रहने दी जाएगी। नशा तस्करों पर पूर्ण लगाम ही असली श्रद्धांजलि होगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner