कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा का कि
सहकारी संघवाद केवल एक नारा बनकर रह गया है और केंद्र गैर-भाजपाई शासित
राज्यों को नुकसान में रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।
उन्होंने कहा, “सार्वजनिक क्षेत्र के न केवल सामरिक और आर्थिक उद्देश्य
रहे हैं बल्कि इसके सामाजिक लक्ष्य भी हैं। लेकिन ये सब मोदी सरकार के
बेचो, बेचो, बेचो के सिंगल-पॉइंट एजेंडे के चलते खतरे में हैं।”
सोनिया गांधी ने लखीमपुर कांड का जिक्र करते हुए कहा, “हाल ही में,
लखीमपुर-खीरी की भयावह घटना ने भाजपाई मानसिकता को उजागर किया है कि वो
किसान आंदोलन को कैसे देखती है, किसानों द्वारा अपने जीवन और आजीविका की
रक्षा के लिए इस दृढ़ संघर्ष से कैसे निपटती है।”
कांग्रेस अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि हाल ही के
दिनों में, जम्मू-कश्मीर में हत्याओं के मामलों में अचानक उछाल आया है।
अल्पसंख्यकों को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया है। इसकी कड़ी से कड़ी
निंदा की जानी चाहिए।

Journalist खबरीलाल