Breaking News

केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई, लापता लोगों की तलाश जारी:

post

कोट्टयम/इडुक्की. केरल में भारी बारिश और विनाशकारी
भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को आठ हो गयी. सेना,
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस और अग्निशमन बल के साथ ही
स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह कूट्टीकल और कोक्कायार पंचायत इलाकों में
बचाव अभियान शुरू किया जहां शनिवार से भारी बारिश के साथ कई भूस्खलनों के
कारण 12 से अधिक लोग लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्यकर्ताओं
ने रविवार सुबह कूट्टीकल से चार और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या
बढ़कर आठ हो गयी है. अभी तक शवों की पहचान नहीं की गई है. कूट्टीकल से
शनिवार को दो महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया था.

शनिवार को बारिश से संबंधित एक अन्य घटना में 30 साल के एक पुरुष और एक
महिला की उस समय मौत हो गयी जब इडुक्की जिले के कंजार में उनकी कार बाढ़
में बह गयी. बचाव प्रयासों के साथ समन्वय करने के लिए कोट्टयम में मौजूद
राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने बताया कि सरकारी एजेंसियां यह भी जांच
कर रही हैं कि क्या मलबे में और लोग फंसे हुए हैं.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कोट्टयम पहुंचे सेना के एक दल ने मलबे
में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया,
‘‘स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं. अभी भारी बारिश
का कोई अनुमान नहीं है. पैंगोड सैन्य स्टेशन की मद्रास रेजीमेंट ने
कूट्टीकल से चार किलोमीटर दूर कवाली गांव में बचाव अभियान शुरू किया.’’
कोच्चि में नौसेना का एक हेलीकॉप्टर राहत सामग्री के साथ पहले ही बारिश से
प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान भर चुका है. वायु सेना के दो एमआई-17
हेलीकॉप्टर पहुंच चुके हैं और एक हेलीकॉप्टर को तिरुवनंतपुरम में तैयार रखा
गया है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner