Breaking News

NEWS DELHI भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,146 नए मामले, 144 मरीजों की मौत:

post

नयी दिल्ली. भारत में कोविड-19 के 14,146 नए मामले
सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,67,719 हो गई ,वहीं 144 और
मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,52,124 हो गई है. केन्द्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकडों के मुताबिक
उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,95,846 रह गई है. ये संक्रमण के कुल
मामलों का 0.57 प्रतिशत है. कोविड से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.10
प्रतिशत है. एक दिन में उपचाराधीन मामलों में 5,786 की कमी आई है. मंत्रालय
ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 11,00,123 नमूनों की जांच की गयी
जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की
संख्या 59,09,35,381 हो गयी है.

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,19,749 हो गयी
है, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण
अभियान के तहत लोगों को 97.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. देश में पिछले
साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच
सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर
को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80
लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये
मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को आंकड़े दो करोड़ के पार और 23 जून को
तीन करोड़ के पार चले गए थे.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner