रायपुर। नशेड़ी फूफा मायाराम गिलहरे पुरानी रंजिश के चलते घर में सोए हुए
अपने ही सगे भतीजे किरण टोडर की टंगिया से चार बार वार कर मौत के घाट उतार
दिया। मामला ग्राम धनेली का है और मुजगहन पुलिस ने इस मामले में हत्यारे
फूफा को गिरफ्तारी कर लिया है। हत्या कारण गोठान में कार्य के दौरान हमेशा
नशे की हालत में रहने के कारण सरपंच से शिकायत के बाद नौकरी से निकाला जाना
बताया जा रहा है।
मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे का आदि
मायाराम अक्सर गोठान से गायब रहता था। इसकी शिकायत किरण ने सरपंच से की थी।
इसके बाद मायाराम को चौकीदारी के काम से निकाल दिया गया था। काम से निकाले
जाने के बाद मायाराम ने सरपंच से यह निवेदन किया था कि दोबारा से वह गोठान
से गायब नहीं होगा। इसके बाद उसे काम पर रख लिया गया था। इसके बाद से
दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ गया और रंजिश को लेकर मायाराम बदला लेने की
फिराक में था और आखिरकार उसे कल मौका मिला गया। कल रात किसी बात को लेकर
किरण से मायाराम का विवाद हुआ और मामला शांत होने के बाद दोनों अपने-अपने
घर चले गए। लेकिन देर रात मायाराम किरण के घर पहुंचा और सो रहे किरण पर
ताबड़तोड़ टांगी से चार वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने किरण की चीख सुनकर वहां पहुंचते तो उसका शव वहां पड़ा
देखा और पुलिस का इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और
आरोपी मायाराम को गिरफ्तार करने के साथ खून से सना टांगिया भी जब्त कर
लिया।

Journalist खबरीलाल