रायपुर। आरक्षक से मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है और नारायणपुर एसपी उदय किरण के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी बस्तर घटना की जांच करेंगे और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे कि एसपी ने अपने ड्राइवर आरक्षक से मारपीट की है अथवा नहीं। बता दें कि आज सुबह ही एसपी नारायणपुर उदय किरण द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि उदय किरण ने इनकार किया है। इस मामले में आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने एसपी को हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब की है।

Journalist खबरीलाल