Breaking News

NEWS RAIPUR मां के सामने कटकर मर गया बेटा:

post

सोमवार को रायपुर रेलवे
स्टेशन पर 65 साल की मां के सामने उसके 45 साल के बेटे की ट्रेन से कटकर
मौत हो गई। मां अपने बेटे को तड़पता, मरता देखती रह गई। पटरियों पर गिरने
की वजह से पहले बेटे का पैर कट गया, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम
तोड़ दिया। मां अपने बुढ़ापे के सहारे को बचाने के लिए लोगों से गिड़गिड़ाती
रही। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर
था।

यह हादसा सोमवार को उस
वक्त हुआ जब एसके झा जनशताब्दी एक्सप्रेस से मां की आंखों के इलाज के लिए
रायपुर पहुंचे थे। वे अपनी मां को लेकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म में पहुंच गए
थे। एसके झा टॉयलेट इस्तेमाल करने वापस ट्रेन में गए थे। जब वह ट्रेन से
उतरने लगे तभी ट्रेन चल पड़ी थी। उतरने की जल्दी में उन्होंने प्लेटफॉर्म पर
पांव रखा तो फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच वाले हिस्से में पैर चला
गया। चलती ट्रेन ने झा को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनका पैर कट
गया। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। वह
मूल रूप से बिहार के हैं। उनकी पत्नी-बच्चे दरभंगा गए हुए हैं। अंतिम
संस्कार वहीं होगा।

हादसे का शिकार हुए एसके झा
की मां का नाम मीना झा है। जीआरपी के अफसरों ने बताया कि बेटे की मौत को
देखने के बाद उनकी आंखें पथरा चुकी थीं। वह किसी से बात नहीं कर रही थीं,
जिस जगह बैठी थी वहीं काफी देर तक बैठी रह गईं। स्टेशन में मौजूद पुलिस और
आसपास के लोगों को यह कुछ देर बात पता चला कि हादसे का शिकार हुए व्यक्ति
की मां पास ही मौजूद है। कुछ देर बाद वो रोती बिलखती, लोगों की भीड़ के पास
आकर भरे गले से बोलीं- वो मेरा बेटा है।

मां बेटे के शव के करीब बैठी रही
पुलिसकर्मियों
ने उन्हें पानी दिया, वो पानी भी नहीं पी रहीं थीं। बेटे के शव के पास
नंगे पांव बैठी रहीं, किसी से कोई बात नहीं की। जब शव को अंबेडकर अस्पताल
ले जाया गया, एंबुलेंस में बेटे के सिर के पास बैठ गईं। काफी देर बात उनके
कुछ स्थानीय रिश्तेदार संपर्क कर रायपुर पहुंचे और वापस बुजुर्ग महिला को
अब साथ रायगढ़ लेकर गए। मृतक एसके झा का अंतिम संस्कार भी रायगढ़ में ही किए
जाने की खबर है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner