Breaking News

NEWS RAIPUR युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत:

post

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी
रायपुर के भाठागांव स्थित नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक
सवार युवक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार की
शाम हुए हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाने की पुलिस टीम ने मृत युवक का शव अपने
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक
मौके से भागने की कोशिश करने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के
हवाले कर दिया। आरोपित ट्रक चालक जगवीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले
लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मृतक श्याम वर्मा
सब्जी लेकर रावतपुरा घर जा रहा था। फ्लाई ओवर के नीचे शराब दुकान के सामने
हादसा हुआ। ट्रक ने युवक को चपेट में ले लिया। उसका सिर पूरी तरह कुचल
दिया। घटना शाम करीब 7.30 बजे के आसपास हुआ। शराब दुकान वहां होने की वजह
से लोगों की काफी भीड़ थी। सड़क पार करते वक्त एक बाइक सवार युवक को ब्रिज से
आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। चश्मदीदों के मुताबिक युवक का सिर बुरी तरह से
फट चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार वाहनों से हो रहींं मौतें

भाठागांव
चौक से संतोषी नगर चौक तक की हाईवे पर जगह-जगह लोग जान जोखिम में डालकर
सड़क पार करते हैं। इससे आए दिन छोटे- बड़ें हादसे होते रहते हैं।
जिम्‍मेदारों को इस ओर भी ध्‍यान देना चाहिए।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner