Breaking News

राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कल्पना सिंह के पति को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार:

post

रायपुर। समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त
कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने उस
समय गिरफ्तार किया जब वे जिले के ऊंचाहार थाने क्षेत्र में वीआईपी कल्चर के
साथ दौड़ रही गाड़ी से जा रहे थे। बताया जाता है कि एसओजी और स्थानीय
पुलिस ने उनकी गाड़ी को अचानक घेर लिया राज्यमंत्री के पति की गाड़ी को इस
तरह पुलिस द्वारा घेरा गया, तो सभी हैरान रह गये बताया गया है कि प्रशांत
सिंह एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे हैं.

कल्पना सिंह छत्तीसगढ़ में
समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य हैं और वे स्वंय को राज्य मंत्री का दर्जा
प्राप्त होने का हवाला दे रही थी । कल्पना के पति प्रशांत सिंह पर बाराबंकी
से शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था इस मामले में प्रशांत सिंह फरार चल
रहे थे. विगत शाम जब प्रशांत सिंह की गाड़ी ऊंचाहार थाना क्षेत्र में
पहुंची, तो एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार
कर लिया।  हालांकि प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी के मामले में अभी पुलिस
अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं।
वहीं पति की गिरफ्तारी के
बाद कल्पना सिंह ने एक स्थानीय होटल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये
विरोधियों की चाल है। उन्होंने बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह और उनके
भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रशांत सिंह अपने परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल
होने के लिए आये थे। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उन्हें
गिरफ्तार कर लिया।  प्रशांत को छुड़ाने के लिए पुलिस पर उच्च स्तर का दबाव
बनाया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी।

बताया जाता
है कि प्रशांत सिंह साल 2019 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार था और उस
पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ है। उत्तर प्रदेश में प्रशांत सिंह के
खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ पड़ोसी जनपद
में भी केस दर्ज है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner