रायपुर : कोरोना
महामारी का प्रभाव कम होने के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण अब
हवाई यात्रियों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रायपुर विमानतल से
11 से 17 अक्टूबर की अवधि में कुल 33746 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, जो
इसके पिछले हफ्ते की तुलना में दो फीसद अधिक है। इसी प्रकार 332 उड़ानों
की आवाजाही हुई। उड़ानों की आवाजाही भी बीते हफ्ते की तुलना में छह फीसद
अधिक रही है।
इस साल अप्रैल से लेकर सितंबर तक रायपुर विमानतल से कुल
चार लाख 83 हजार 625 हवाई यात्रियों का आना जाना हुआ। जबकि पिछला साल 2020
में अप्रैल से लेकर सितंबर तक कुल एक लाख 97 हजार 534 यात्रियों की
आवाजाही हुई थी। इस प्रकार से अब हवाई यात्रियों की संख्या में बढो़तरी हो
रही है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियां भी नए-नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू
कर रही है।
भोपाल के लिए उड़ान दो से
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा अगले माह दो नवंबर से रायपुर से भोपाल के लिए नई
उड़ान शुरू की जा रही है। इस उड़ान के शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों को
काफी मिलेगा। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के पहले रायपुर से भोपाल
फ्लाइट शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के दौरान बंद हो गई। ट्रैवल्स
कारोबारियों द्वारा जयपुर व पटना फ्लाइट की भी मांग की जा रही है। ट्रैवल्स
कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि जयपुर व पटना के लिए हवाई सेवा शुरू
होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही इस सेवा
को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

Journalist खबरीलाल