Breaking News

मोटर सायकल को बीचों बीच खड़ी कर हाईवा ड्राइवर से लूटपाट:

post

रायपुर। सारागांव सिलयारी मेन रोड नर्सरी के पास दो मोटर सायकल में सवार
चार युवकों ने चलती हाइवा ट्रक के बीचों - बीच में आकर मोटर सायकल को रोककर
लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। ट्रक ड्रायवर की शिकायत पर
खरोरा पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज करते हुए धारा
394, 34 मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

खरोरा पुलिस ने
बताया कि कुर्रा निवासी भगवानीराम खोटे हाइवे से कहीं जा रहे थे तभी
सारागांव सिलयारी मेन रोड नर्सरी के अजय मंडावी व उसके तीन दोस्त दो मोटर
सायकल में सवार थे और मेन रोड के बीचों - बीच अपनी मोटर सायकल चला रहे थे
कि अचानक ही अपनी मोटर सायकल को रोक देने के कारण वह उन्हें बचाने के लिए
हाइवा को रोका। इस बीच मोटर सायकल से दो युवक हाइवा के अंदर प्रवेश किए और
गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करने लगी।
युवकों
ने खोटे के पास से नगदी 25000 रूपयें, 1 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं
1 एचडीएफसी बैंक का 60,000 रूपयें का चेक व कडेक्टर के जेंब में रखे 370
रूपये को लूट कर वहां से भाग निकले। खोटे ने खरोरा थाने पहुंचकर चारों
युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों
की तलाश शुरु कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner