नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने
बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 फीसदी टिकट
महिलाओं को देने का पार्टी का फैसला सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने ट्वीट किया,
“देश की बेटी कहती है-अपनी मेहनत से, शिक्षा की ताकत से, सही आरक्षण से,
मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूँ, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ!
यूपी सिफर्Þ शुरुआत है।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका
गांधी वाद्रा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी
विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगी। प्रदेश में विधानसभा
चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।
प्रियंका ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में जोर देकर यह भी कहा कि
हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में सत्ता में पूरी तरह से भागीदार बनें।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वे राजनीति में
आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

Journalist खबरीलाल