रायगढ़ जिले में खाकी एक बार फिर से दागदार हुई है। इस मर्तबा खाकी पर खून के छींटे लगे हैं। परिजनों के बताए मुताबिक कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम उसरौट के ईश्वर सिदार ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया है।इस पूरे मामले को लेकर उसके परिजनों ने कोतरा रोड पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मृतक के परिजन बीती शाम 5 बजे एस पी दफ़्तर पहुंचे,जहां उन्होंने मीडिया के सामने कोतरा रोड पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए कहा कि कई दिनों से पुलिस उनके पुत्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। जिस वजह से वो कई दिनों से परेशान था। इसी वजह से उसने आज खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजन शाम से ही एस पी ऑफिस में डटे हुए थे। लेकिन एस पी से मुलाकात नही हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक देर रात तक मृतक के परिजन गांधी प्रतिमा के नीचे ही बैठकर न्याय की गुहार लगाते रहे।

Journalist खबरीलाल