मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुबंई में लालबाग इलाके
की 60 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण
है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई है. दूर से ही धुएं का गुबार
देखा जा सकता है. बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं. जानकारी मिली है
कि करी रोड इलाके में स्थित ये बिल्डिंग निर्माणाधीन है. फिलहाल मौके पर
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं.
बिल्डिंग में रहते हैं कई बड़े बिजनेसमैन
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बिल्डिंग के पास और
भी आवासीय इमारतें हैं. ऐसे में चिंता इस बात की है कि अगर आग को जल्द से
जल्द नहीं बुझाया गया तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. इस बिल्डिंग में कई
बड़े बिजनेसमैन रहते हैं. इस इमारत का नाम ‘अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट’ है.
बालकनी से नीचे गिरा शख्स
बिल्डिंग में आग की एक वीडियो के मुताबिक, एक शख्स आग से बचने के लिए
बालकनी से लटकता दिख रहा है और बाद में नीचे गिर जाता है. हालांकि अभी ये
साफ नहीं है कि शख्स बच गया है या उसकी मौत हो गई है.

Journalist खबरीलाल