Breaking News

NEWS RAIPUR करवाचौथ के लिए सराफा बाजार तैयार:

post

रायपुर। कोरोना के चलते पिछले साल करवा चौथ में कारोबार उतना अच्छा नहीं रहा। शादियां भी कम होने की वजह से सराफा की रौनक थोड़ी कम रही,लेकिन इस साल नवंबर में शादियां होनी है,जिसके लिए अभी से संस्थानों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। करवा चौथ, पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली से लेकर आने वाले शादी सीजन के चलते सराफा संस्थानों में खरीदारी बढ़ने लगी है। गुरुवार को रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) 49300 रुपये और चांदी प्रति किलो 66500 रुपये रही।

सोने की ब्राइडल रिंग व चूड़ी की मांग ज्यादा

सराफा बाजार में इस समय सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लाइटवेट ज्वेलरी की नई रेज आई हुई है। गहनों के पारंपरिक कलेक्शन के साथ ही नए फैशनेबल गहने आए हुए है। संस्थानों में सोने के आभूषणों में ब्राइडल रिंग, जंजीर, चूड़ी, कालर सेट, मंगलसूत्र की मांग ज्यादा है। साथ ही चांदी में भी पाज़ेब, बिछुआ, हाफ कमरबंद को काफी पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों द्वारा नई-नई डिजाइनों की मनपसंद ज्वेलरी के लिए पहले से बुकिंग करवाई जा रही है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी मांग

इन दिनों आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी मांग बनी हुई है। इसमें सबसे अधिक चिक व पोल्की सेट के साथ ब्राइडल सेट काफी पसंद किए जाते है।

20 फीसद मांग बढ़ी

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि इस साल त्योहारी सीजन में 20 फीसद मांग ज्यादा है। आने वाले दिनों में तो यह और बढ़ने वाला है। शुभ दिनों का ध्यान रखते हुए उपभोक्ताओं द्वारा जबरदस्त बुकिंग करवाई जा रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner