Breaking News

पहुंचाने लगे बारदाना, अभी तक धान खरीदी की तारीख तय नहीं:

post

 रायपुर : समर्थन
मूल्य में धान खरीदी के लिए शासन-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले
साल हुई बारदाने की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अभी से स्टाक रखना शुरू
कर दिया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर में कोलकाता से
बारदाने की आवक शुरू हो गई है। यह सड़क मार्ग, रेल लाइन से माध्यम से पहुंच
रहे है। अभी प्रदेश में कितने बारदाने पहुंच चुके हैं फिलहाल जानकारी
जुटाई जा रही है।

दूसरी ओर अभी शासन ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी
की तारीख तय नहीं कर पाई है। इधर, रायपुर समेत आसपास जिलों में हरुणा किस्म
के धान की कटाई भी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले साल
एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी। इसको लेकर किसान संघ समेत सहकारी
सोसायटियों ने विरोध जताया था।

वहीं, इस साल किसान संघ का मांग है कि
15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू की जाए। बता दें कि प्रदेश में समर्थन
मूल्य की धान खरीदी प्राय: एक या 15 नवंबर से होती है। हालांकि, अभी तक
शासन-प्रशासन ने स्पष्ट नहीं कर पाया है कि प्रदेश में कब से धान की खरीदी
शुरू की जानी है। इसको लेकर किसानों को भी शासन का निर्देश का इंतजार कर
रहे हैं।

धान खरीदी को लेकर प्रशासन सतर्क

खाद्य
विभाग और मार्कफेड से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रदेश में धान
खरीदी की तैयारी की जा रही है। इसके लिए परिवहन व्यवस्था, बारदाने, लाइट,
सोसायटियों में बाउंड्रीवाल आदि लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मालूम हो
कि पिछले साल कोरोना महामारी के वजह से प्रदेश के समितियों में बारदाने की
संकट उत्पन्न हो गई थी। कई जगह पर किसानों ने चक्काजाम भी कर दिए थे। वहीं
अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की तरफ किसानों को असुविधा से बचाने के
लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में बारदाने कोलकाता से पहुंच रहे है।
पिछले साल की समस्या को देखते हुए इस साल बारदाने की संकट से उबारने की
पूरी तैयारी कर चुकी है।

- शशांक सिंह, मार्कफेड अधिकारी, रायपुर

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner