00 12 लाख रुपए लिए थे उधार
बिलासपुर। महिला रेलवे कर्मचारी से
लोन और उधारी चुकाने के लिए प्रेमी ने 12 लाख रुपये उधार और जब रुपये वापस
मांगे तो उसे लात-घूंसों और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। महिला ने तारबहार
पुलिस थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
तारबहार पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी युवती डीआरएम ऑफिस में
क्लर्क पद पर कार्यरत है। उसका लवा किशन महंती के साथ प्रेम संबंध था। लवा
ने लोन के नाम पर दो बार में 6.75 लाख और 1.75 लाख रुपए लिए। इसके अलावा
उसने 3.5 लाख रुपए भी उधार लिए। युवती इस रकम को लवा से धीर-धीरे लौटाने के
लिए कह रही थी, लेकिन वह रुपए नहीं दे रहा था। युवती ने 12 नवंबर को लवा
से रुपए मांगे। इसके बाद लवा भड़क गया और कहा कि मुझसे बार-बार पैसे मांगती
है, यह कहने के बाद उसने लात-घूंसों और डंडे से अपनी प्रेमिका की पिटाई
शुरू कर दी। इस दौरान वो युवती को गालियां भी देता रहा। युवती का आरोप है
कि लवा ने उसे जमीन पर पटक कर गला भी दबाया। किसी तरह से उसने अपनी जान
बचाई। युवती का आरोप है कि 17 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह ऑफिस से लौटी तो
लवा घर के गेट पर ही खड़ा था।
प्रेमी युवती का हाथ पकड़कर उसे घसीटता
हुआ कमरे में ले गया और मारपीट करते हुए उसके सिर को बार-बार बेड पर पटका।
युवती रोने लगी तो प्रेमी ने कहा कि मोहल्ले में सबको मालूम करा दिया कि
मैंने रुपए लिये हैं। फिर दोबारा उसने युवती की बुरी तरीके से पिटाई की।
घटना के बाद युवती डरकर चुप हो गई। फिर उसने अपनी सहेली को घटना के बारे
में बताया तो उसने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद युवती ने थाना
पहुंचकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर
जांच शुरु कर दी है।

Journalist खबरीलाल