Breaking News

श्री जलाराम जयंती महोत्सव पर निकली प्रभातफेरी:

post

धमतरी। श्री गुजराती समाज के तत्वावधान में श्री जलाराम जयंती महोत्सव के
अवसर पर शनिवार की सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर जलाराम बापा की स्थापना की
गई। इसके बाद गुजराती भवन से प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह 11.30 बजे से श्री
गुजराती समाज भवन में नारायण भोग का कार्यक्रम हुआ। कोरोना संक्रमण को
देखते हुए इस बार भक्तों की ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ी। कार्यक्रम के लिए
पहुंचे ज्यादातर लोगों ने मुंह पर मास्क लगाया था और इसके साथ ही शारीरिक
दूरी का भी पालन किया गया।

पंडित तेजधर दीवान ने बताया कि यहां सुबह
साढ़े चार बजे बजे मंगला आरती (सामूहिक दीप आरती), नियमित आरती सुबह सात
बजकर 45 मिनट में हुई। भजन संध्या शाम चार बजे से छह बजे तक श्री जलाराम
महिला सत्संग मंडल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में तरुण भाई
अंबानी, अनिल गांधी, मोहित धनकर, दिनेश अंबानी, राकेश लोहाना, तुषार
राजपुरिया, संतोष शाह, प्रकाश गांधी, लखमशी भानुशाली, हितेश रायचुरा, सुधीर
गांधी, किरण गांधी, प्रकाश कछुवाय, कमलेश गौरी, मुकेश रायचुरा, जयराम
कोठारी, जसवंती बेन रायचुरा, मंजू बेन लोहाना, ज्योत्सना पटेल, सोनल सोनी,
नीतू त्रिवेदी, कुंदन बेन राकुंडला, ममता राजपुरिया, कल्पना आथा, मीना
गांधी, नलिनी बेन सोनी, हेमा गांधी, पुष्पा बेन कोठारी सहित समाज के अन्य
लोग मौजूद थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner