Breaking News

युवक पर चाकू से हमला, चार गिरफ्तार:

post

रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने भाठागांव वॉलफोर्ट सिटी के
पीछे युवक के पेट में चाकू से हमला कर दिया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई
जा रही है। वहीं इस मामले पुरानी बस्ती पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार
कर लिया है।

पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंगोराभाठा
निवासी सुनील साहू अपने दोस्त के साथ मोटर सायकल से भाठागांव वॉलफोर्ट सिटी
के पीछे घूमने के लिए गया था। इस दौरान उसके पास चार युवक पहुंचे और रुपये
मांगने लगे। रुपये देने से मना करने पर वे उसका और उसके दोस्त का मोबाइल
छीनकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस बीच आक्रोश में आकर एक युवक
ने सुनील के पेट में चाकू से हमला कर दिया जिस कारण उसकी आंत बाहर आ गई।
घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए।
दूसरी तरफ घायल युवक के भाई अनिल
साहू की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने हत्या का प्रयास मामला दर्ज कर
घटना की जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी विकास और उसके तीन दोस्तों को पुलिस
ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों के बारे में पुलिस ने बताया कि चारों पुराने
बदमाश है और आए दिन इनके खिलाफ मामला थानों में शिकायतें भी दर्ज की गई थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner