नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल
भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 28 अक्टूबर से कर्नाटक के
धारवाड़ जिले में होगी जिसमें समसामयिक विषयों पर चर्चा के अलावा संगठन एवं
शाखाओं के विस्तार तथा प्रशिक्षण कार्यों का लेखाजोखा होगा और आगे के
कार्यों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने
मंगलवार को यह जानकारी दी । पदाधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘ 28 से 30 अक्टूबर तक संघ की अखिल
भारतीय कार्यकारी परिषद की बैठक धारवाड़ जिले के राष्ट्रोत्थान विद्या
केंद्र में होगी।’’ उन्होंने बताया कि इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत,
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित वरिष्ठ प्रचारक, देश भर से करीब 350
प्रचारक एवं पदाधिकारी तथा कुछ चुंिनदा अनुषंगी संगठनों के प्रतिनिधि
हिस्सा लेंगे ।
उन्होंने बताया, ‘‘ हर वर्ष मार्च में संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक
होती है जिसमें लिये गए निर्णयों एवं तय किये गए कार्यक्रमों की छह महीने
बाद अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में समीक्षा की जाती है। ’’
पदाधिकारी ने बताया कि कार्यकारी मंडल की बैठक में समसामयिक विषयों पर
चर्चा के अलावा संगठन एवं शाखाओं के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यों का
लेखाजोखा होगा और आगे के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जायेगी । यह पूछे
जाने पर कि इस बैठक में क्या कोई प्रस्ताव पारित होगा, संघ के पदाधिकारी ने
कहा, ‘‘ आमतौर पर कार्यकारी मंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित नहीं होता है
। ’’

Journalist खबरीलाल