Breaking News

News Raipur :: ACB चीफ आरिफ शेख के निर्देश पर हुई छापेमारी, रंगे हाथ सपड़ाये अधिकारी:

post

एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रिश्वत लेते पटवारी सहित चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गये आरोपियों में पटवारी, प्राचार्य, प्रधानमंत्री सड़क योजना का अभियंता भी शामिल है। चारों आरोपियों के खिलाफ धारा-7(क) भ्रनि अधिनियम 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसीबी की टीम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेमेतरा में पदस्थ अभियंता दीनदयाल जायसवाल को 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। वहीँ अंबिकापुर एसीबी ने स्कूल के प्रायार्य षीवधर ओझा को 2 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पीड़ित को सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए, समयमान वेतनमान का एरियर्स के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत प्राचार्य ने मांगी थी।

प्राचार्य पर आरोप था कि घूस की 8 हजार की रकम में से 5500 रुपये पहले ही प्राचार्य को शिक्षक ने दे दिया था, बाकी बचे 2500 रुपये के लिए डिमांड की जा रही थी। इस शिकायत के बाद अंबिकापुर में स्कूल प्राचार्य आरपी ओझा को उनके घर कदमपारा प्रतापपुर से 2 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा है।

दुर्ग से पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को 6 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। दुर्ग के कंचादुर में जमीन के प्रमाणिकरण के नाम पर पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव 6000 रूपये रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। 5500 रूपये रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है। ये कार्रवाई एसीबी के निदेशक आरिफ शेख के निर्देश पर एसपी पंकज चंद्रा और एडिशनल एसपी अमृता सोरी ध्रुव के नेतृत्व में की गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner