Breaking News

News Bilaspur Police :: एसएसपी दीपक झा के कुशल मार्गदर्शन पर 7 अपहरणकर्ता चढ़े पुलिस के हत्थे:

post

बच्चे को पुलिस ने कुछ ही घण्टो में बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में 7 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। अपहरणकर्ताओं में से तीन आरोपी अपहृत लड़के के गांव के ही रहने वाले है। उनमें से एक ने ही बच्चे की माँ को फिरौती के लिए फोन कर 10 लाख मांगी थी। सभी अपहर्ताओं को अलग अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रोड टिकरीपारा वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले शशिकांत पांडेय का का 15 वर्षीय पुत्र सुबह 10 बजे ट्यूशन गया था। इसके बाद ट्यूशन से घर नहीं पहुँचा। काफी देर बाद भी जब बालक अपने घर नहीं पहुंचा तो बच्चे के पिता ने टीचर अरविंद तिवारी से सम्पर्क किया। तब टीचर ने बताया कि हिमालया वापस 11 बजे ही वापस चला गया है। बच्चे के पिता व परिजनों ने आस पास इसकी तलाश करने के बाद फिरौती के लिए फोन आने पर पुलिस को इसकी शाम 4 बजे सूचना दी।

सूचना मिलने पर तखतपुर टीआई ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी। एसपी दीपक झा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त ही साइबर टीआई कलीम खान तख़तपुर टीआई मोहन भारद्वाज एसआई मनोज नायक व सागर पाठक के साथ अन्य पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी भी चेक कर सुराग लगाने की कोशिश पुलिस ने की। साथ ही एसपी दीपक झा भी तखतपुर पहुँच कर पुलिस टीम के साथ समन्वय बना कर तलाश में जुट गए। पुलिस को इनपुट मिला कि फोन बच्चे के मूल गांव सेमरसल से आया है। पुलिस ने दबिश दे कर वहां से दो आरोपियो को उठाया। उनसे पूछताछ में पता चला की बच्चे को सकरी के पास सैदा गांव में सुने मकान में रखा गया हैं। पुलिस टीम वहां बाइक से पहुँची और बाइक दूर में खड़े कर मेड के पीछे जमीन में लोट कर छिपते छिपाते मकान तक पहुँच कर बच्चे और 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बच्चा भी सकुशल बरामद हो गया। साथ ही एक चाकू भी मिला।

मोबाइल दिलाने का झांसा दे कर ले गए बच्चे को :: एसपी दीपक झा ने बताया कि तीन आरोपी बच्चे के गांव के ही थे और परिवार की स्थिति अच्छे से जानते थे।उन्होंने बच्चे को मोबाईल दिलाने का झांसा दे कर ले गए। उसके बाद अन्य आरोपियो ने चाकू दिखा कर बंधक बना लिया। गांव के ही रहने वाले राममंगल यादव ने बच्चे की माँ से कांफ्रेंस काल मे 10लाख फिरौती मांगी जिसकी आवाज बच्चे की माँ ने पहचान ली थी। आरोपी मिली रकम से कट्टा खरीदना चाहते थे। पकड़े गए आरोपियों में राममंगल यादव, सुरेंद्र रजक, घनश्याम यादव, जगदीश पटेल, कान्हा शर्मा, सोमराज पटेल और एक नाबालिग शामिल है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner