Breaking News

News GPM Police :: फेसबुक से दोस्ती, पगोतो वायरल की धमकी, बनाया शारीरिक संबंध, 3 साल से फरार था आरोपी, जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार:

post

मामला थाना गौरेला क्षेत्र का है। एक नवयुवती ने फेसबुक में उत्तरप्रदेश के अनजाने लडके का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर एक्सेप्ट कर लिया। उसके उपरांत बातचीत से दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और नजदीकियां बढ़ने के बाद वह युवक उत्तर प्रदेश से बिलासपुर आ गया और दोनों मिलने जुलने लगे इसी बीच युवक ने युवती के अश्लील फोटो वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और फोटो वीडियो को वायरल कर देने का ब्लैकमेल कर उसका दैहिक शोषण करने लगा। इस बीच आरोपी युवक के द्वारा युवती को डरा धमका कर उसका एटीएम ले लिया और उसमें से ₹80000 निकाल लिया। युवती डिप्रेशन का शिकार होकर वापस अपने घर आ गई तब आरोपी युवक के द्वारा फेसबुक में अपनी और युवती की फोटो को अपलोड कर दिया। युवती के द्वारा थाना गौरेला में रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 45/18 धारा 376, 384, 506 आईपीसी एवं 66 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट होने के बाद से लगातार आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा महिला संबंधी अपराधों में टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। 

 इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई थी जहां पर आरोपी अमित पांडेय पिता शिव सागर पांडेय उम्र 27 साल निवासी गंगोत्री नगर नैनी जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश को उसके निवास से अभिरक्षा में लाकर विधिसम्यक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तारी किया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner