Breaking News

NEWS DHAMTRI पढ़ाई के साथ अन्यत्र आने-जाने में मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल से होगी सुविधा:

post

कक्षा ग्यारहवीं के छात्र जगत पाल द्वारा कलेक्टर श्री एल्मा को दिए गए आवेदन पर हुई फौरी कार्रवाई

धमतरी कक्षा ग्यारहवीं के छात्र जगत पाल साहू काफी खुश हैं, कि उन्हें आवेदन देतेे ही समाज कल्याण विभाग से तत्काल मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिल गई। दरअसल कुरूद तहसील के ग्राम अटंग निवासी अस्थिबाधित जगत पाल साहू 80ः दिव्यांग हैं। उन्हें स्कूल सहित कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्हें समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा को आवेदन दिया, जिस पर फौरी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण श्री एम.एल.पॉल को दिए। नतीजन छात्र जगत पाल को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिल गई। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन का साधुवाद किया, जिनकी बदौलत उन्हें ट्रायसाइकिल मिली। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने पर छात्र जगत पाल के चेहरे में संतोष के भाव उभर आए, क्योंकि अब इसके सहारे वे अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकेंगे।  

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner