Breaking News

News Raipur Crime :: मारपीट के वायरल विडियो पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार:

post

दिनांक 28.10.2021 को थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत जी.ई. रोड स्थित मैडबेकर्स बेकरी पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस से हाथ मुक्का से मारपीट करने का एक विडियो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा विडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं थाना प्रभारी मौदहापारा को मारपीट की वायरल विडियो को तस्दीक कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी को चिन्हांकित कर प्रार्थी व उसके साथियों से घटना व आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त 03 आरोपी जसकरण सिंह, रूपेन्दर सिंह एवं जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 161/21 पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। 

गिरफ्तार आरोपी :: 01. जसकरण सिंह उर्फ जस्सी पिता तेजेन्दर सिंह उम्र 20 साल निवासी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

02. रूपेन्दर सिंह पिता मनजीत सिंह उम्र 21 साल निवासी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

03. जसप्रीत सिंह पिता जसवंत सिंह उम्र 19 साल निवासी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner