केवड़िया. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती . के मौके
पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित समारोह में गृह
मंत्री अमित शाह .ने शिरकत की. उन्होंने इस दौरान सरदार पटेल को
श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार साहब का जीवन समर्पण और निष्ठा की प्रेरणा
देता है. समारोह में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा
कि भारत की एकता और अखंडता को कोई भी नहीं तोड़ सकता. गृह मंत्री ने कहा, ‘सरदार पटेल जी की दी हुई प्रेरणा ने ही आज देश को
एक और अक्षुण्ण रखने का कार्य किया है. आज उनकी प्रेरणा देश को आगे ले जाने
में, हमें एकजुट रखने में सफल हुई है.’ गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में
कहा कि आज जो परंपरा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू
की है, देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म
दिन को राष्ट्रीय एकता दिन के रूप में मनाने की परंपरा को आज हम आगे बढ़ा
रहे हैं.’

Journalist खबरीलाल