Breaking News

NEWS LUCKNOW अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे अमित शाह:

post

 लखनऊ. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 नवंबर को
आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे और इस मौके पर एक विशाल रैली
को भी संबोधित करेंगे.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
शनिवार को यह घोषणा पार्टी की बैठक में की. उन्होंने कहा, आजमगढ़ ने दो मुख्यमंत्रियों, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश
यादव की जीत सुनिश्चित की, लेकिन जिला अभी तक एक पहचान के संकट का सामना
कर रहा है. हम आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय खोलने जा रहे हैं और इसकी नींव
13 नवंबर को अमित शाह रखेंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर एक विशाल रैली की तैयारी
शुरू करने की भी अपील की और कहा कि आजमगढ़ के लोगों को एक हवाई अड्डा और
एक्सप्रेसवे का उपहार भी मिलेगा. योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2017 के बाद राज्य
में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुए परिवर्तनों के बारे में लोगों को
बताएं. पहले के मुख्यमंत्री अपने लिए घर बनाते थे, लेकिन हमने 43 लाख लोगों के
लिए घर बनाए हैं. इसी तरह, पहले केवल चुनिंदा जिलों को ही बिजली मिलती थी,
लेकिन अब सभी जिलों को बिना किसी भेदभाव के बिजली मिल रही है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner