Breaking News

भारती और पति हर्ष को NDPS कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा, जमानत पर कल सुनवाई:

post

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके
पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज
(NDPS) कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों की
जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने
दोनों को कोर्ट में पेश किया था। NCB ने भारती की ज्यूडिशियल कस्टडी और
हर्ष की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में
भेज दिया।

हर्ष पर नारकोटिक्स एक्ट-1986 का सेक्शन
27A लगाया गया है। यानी ड्रग्स के फाइनेंस और ट्रांस्पोर्टेशन की धाराएं
लगाई गई हैं। NCB ने 18 घंटे पूछताछ के बाद रविवार सुबह हर्ष को गिरफ्तार
किया था। इससे पहले भारती को शनिवार को साढ़े तीन घंटे पूछताछ के बाद
गिरफ्तार किया था। भारती की रात NCB की वुमन सेल में गुजरी। शनिवार को NCB
की रेड में भारती के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उन्होंने पति
हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूली थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner