Breaking News

NEWS RAIPUR मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर प्रदेश के अभ्यर्थियों को दिया बड़ा तोहफा:

post

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती हेतु अनूसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों  को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों  के हित में निर्णय लेते हुए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट प्रदान की गई है। उपरोक्त के साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2021 तक बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार/उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उक्त विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.10.2021 निर्धारित थी। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट दी गयी है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक अहर्ता में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी. एवं न्यूनतम सीना माप अहर्ता में छूट देते हुए सीना बिना फुलाये 78 सेमी. एवं फुलाने पर 83 सेमी. किया गया है।शेष अहर्ताएं पूर्व में जारी विज्ञापन अनुसार होंगी। अब सभी वर्ग के उम्मीदवार दिनांक 11.11.2021 (सायंकाल 05:30 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner