Breaking News

NEWS RAIPUR रेलवे ने नान इंटरलोकिंग का कार्य 30 अक्टूबर से 14 नवंबर तक करने की घोषणा की है:

post

रायपुर । दक्षिण मध्य रेलवे
सिकंदराबाद रेल मंडल के अंतर्गत मानिकगढ़-विहिरगांव-वरोरा स्टेशनों के बीच
तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने नान
इंटरलोकिंग का कार्य 30 अक्टूबर से 14 नवंबर तक करने की घोषणा की है। रेलवे
के अधिकारियों ने बताया कि नान इंटरलोकिंग की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य
रेलवे की चार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जबकि एक ट्रेन देरी से
रवाना की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

तीन,
छह, 10 और 13 नवंबर को कोरबा से चलने वाली 02647 कोरबा-कोचुवेलि स्पेशल
ट्रेन बिलासपुर- रायपुर-बल्हारशाह- विजयवाड़ा- गंगाधर- कोचुवेलि रेल मार्ग
के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बिलासपुर- रायपुर- टिटलागढ़-विजयनगरम-
दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर चलेगी। इसी तरह एक, चार, आठ और 11 नवंबर को
कोचुवेलि से चलने वाली 02648 कोचुवेलि- कोरबा स्पेशल ट्रेन कोचुवेलि-
गंगाधर- विजयवाड़ा- बल्हारशाह- रायपुर- बिलासपुर रेल मार्ग के स्थान पर
परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा- दुव्वाड़ा- विजयनगरम- टिटलागढ़- रायपुर- बिलासपुर
होकर चलेगी।

छह नवंबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 07007 सिकंदराबाद- दरभंगा स्पेशल
ट्रेन सिकंदराबाद- बल्हारशाह-गोंदिया- रायपुर- बिलासपुर- दरभंगा रेल मार्ग
के स्थान पर सिकंदराबाद- निजामाबाद- मुदखेड़- पिंपलखुटी- मूरी-नागपुर-
गोंदिया होकर चलेगी। नौ नवंबर को दरभंगा से चलने वाली 07007 दरभंगा-
सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दरभंगा- बिलासपुर- रायपुर- गोंदिया- बल्हारशाह-
सिकंदराबाद रेल मार्ग के स्थान पर गोंदिया- नागपुर- मूरी-पिंपलखुटी-
मुदखेड़- निजामाबाद- सिकंदराबाद होकर चलेगी।

देरी से रवाना होगी यशवंतपुर-कोरबा स्पेशल ट्रेन

नौ
नवंबर को यशवंतपुर से चलने वाली 02251 यशवंतपुर- कोरबा स्पेशल ट्रेन एक
घंटे देरी से रवाना होगी।आम यात्रियो की सुविधा के लिये किये जा रहे विकास
कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन ने खेद जताया है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner