Breaking News

NEWS RAIPUR पुराने बदमाश ने इंटीरियर डिजाइनर पर चाकू से हमला कर दिया:

post

 रायपुर निवार की रात इंटीरियर
डिजाइनर तिलक ताम्रकार पर इलाके के पुराने बदमाश गौरव तांडी ने चाकू से
हमला कर दिया। तिलक को बचाने आए उसके भाई आशीष ताम्रकार पर भी बदमाश ने
चाकू चला दिया। दोनों भाइयों के सिर, जांघ और कमर के निचले हिस्से में
गंभीर चोटें आई हैं। इस हमले में दोनों की जान भी जा सकती थी। आजाद चौक
थाने में अब इस कांड की वजह से गौरव तांडी के खिलाफ हत्या के प्रयास का
मामला दर्ज किया गया है।

तिलक
ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी वहां गौरव तांडी
ने किनारे पर खड़ी कार के नीचे फेंककर पटाखे फोड़े। मैंने उसे टोका तो वो
मुझे गालियां देते हुए भाग गया। करीब 15 मिनट के बाद वो अपने कुछ साथियों
के साथ लौटा और मेरे साथ मारपीट की। उसने अपनी कमर में फंसे चाकू को निकाला
मेरी जांघ और पेट पर वार कर दिया, मारपीट में मेरे सिर पर चोट आई। ये
देखकर मेरे भाई आशीष ने बीच-बचाव करना चाहा तो गौरव ने उसे भी चाकू से मार
दिया। घर वाले हमें पुरानी बस्ती के अस्पताल लेकर गए। वारदात के बाद से
बदमाश गौरव तांडी फरार है, पुलिस उसे ढूंढ रही है।

दिवाली की रात और अगले दिन दो मर्डर
टिकरापारा
इलाके में दिवाली की रात एक युवक हरीश ध्रुव की हत्या कर दी गई। चाकू के
वार से युवक की जान ली गई थी। हरीश के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। मामले
में टिकरापारा थाने की पुलिस ने बदमाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया
है। घटना के बाद से बदमाश युवक फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है। जब वारदात
हुई मोहल्ले में लोग दिवाली की पूजा के बाद चौराहे पर जमा थे। तभी दोनों
युवकों में पैसों के लेन देन की बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया अचानक बदमाश
वासू तांडी ने चाकू से हमलाकर अपने ही दोस्त की हत्या की और भाग निकला।

मोहल्ले के लोगों के सामने मारा चाकू
दूसरी वारदात
अगले दिन शुक्रवार को मठपारा में हुई। गौरा गौरी विसर्जन के दौरान आफताब
नाम का युवक डांस करने लगा। उसके हाथ में चाकू देखकर लोकेश साहू नाम के
युवक ने डांस करने पर टोका तो मोहल्ले के लोगों की आंखों के सामने आफताब ने
उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। शनिवार देर रात खमतराई और गोबरानवापारा थाने
में भी चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में 3 युवक घायल हो गए थे। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner