Breaking News

NEWS DELHI प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने घर जा कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं…:

post

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री व देश
के सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की
शुभकामनाएं दीं और देश व पार्टी के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

आडवाणी आज 94 वर्ष के हो गए। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सम्मानीय
आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना
करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए
उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा। विद्वता व
बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘वह
भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता,
दूरर्दिशता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें
स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश
के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की
बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत
हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

आडवाणी का जन्म ंिसध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक ंिसधी
ंिहदू परिवार में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की
सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे।

राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही
दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए
यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया।   

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner