Breaking News

NEWS RAIPUR मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी में औचक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा:

post

0 कौशिल्या माता मंदिर में दर्शन कर, मंदिर परिसर में नियमित सफाई पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिए दिए निर्देश

रायपुर, चंदखुरी नगर पंचायत क्षेत्र में औचक निरीक्षक कर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के चंदखुरी नगर पंचायत क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर यहां पर विविध नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चंदखुरी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियमित रूप से साफ-सफाई तथा घर-घर कचरा कलेक्शन कराने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी कौशिल्या माता मंदिर में शीघ्र ही एक और बोर खनन के निर्देश चंदखुरी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर के आस-पास यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस पेट्रोलिंग कराने के भी निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कौशिल्या माता मंदिर में दर्शन कर चंदखुरी और मंदिर हसौद के नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की बधाईयां दी तथा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्याे एवं नागरिक सुविधाओं के संबंध में नागरिकों से चर्चा की।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner