रायपुर। नाबालिग से तीन युवकों द्वारा रात्रि के तीन बजे बलात्कार किए जाने
के मामले में गुढिय़ारी पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता को अटारी
गांव से गिरफ्तार कर लिया। जब उसके दो अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है,
ये भी आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
17 नवंबर की रात्रि 3 बजे
गुढिय़ारी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के घर उसके भाई के दोस्त हिमांशु
गुप्ता (18) जनता कॉलोनी निवासी ने मोबाइल फोन में एसएमएस कर बुलाया। चूंकि
युवक का उसके घर आना-जाना था इसलिए वह रात्रि में ही उसके साथ चली गई। कार
में बैठाकर तेलीबांधा क्षेत्र घुमाने ले गया। जिस समय नाबालिग कार में
बैठी, उस समय कार में युवक के दो दोस्त भी पहले से सवार थे।
चारों
तेलीबांधा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घुमने के बाद वापस गुढिय़ारी जनता
कॉलोनी आए। इसके बाद परिचित युवक ने अपने दोनों दोस्तों के साथ कार में ही
नाबालिग को धमकाते हुए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और सुबह उसे घर के
पास छोड़कर फरार हो गए। डर की वजह से इसकी जानकारी उसने परिजनों को नहीं दी
और दूसरे दिन अपनी बुआ के घर कोरबा चली गई। वहां पहुंचने के बाद नाबालिग
की तबीयत बिगडऩे पर उसने अपनी बुआ इस घटना की जानकारी दी और बुआ ने उसे
अपने साथ रायपुर लाई और परिजनों को जानकारी के देने के बाद गुढिय़ारी थाने
में कल मामला दर्ज करवाया।
गुढिय़ारी पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का
मामला दर्ज कर तीनों आरोपी युवकों की तलाश में शुरु की। इसी दौरान मुखबिर
से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता अटारी गांव रुका हुआ है।
पुलिस ने एक टीम का गठन किया और उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने
के बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंचे जहां उससे उसके अन्य दो फरार दोस्तों
के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि
जल्द ही फरार दोनों आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

Journalist खबरीलाल