कांकेर। भानुप्रतापपुर में आज सुबह 9 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच
मुठभेड़ हुई जिसमें एक महिला नक्सली समेत तीन को एसएसबी बटालियन और डीआरजी
के संयुक्त बल ने ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है
जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 3
हथियार भी बरामद किए है।
बस्तर के आईजी सुुंदरराज पी. से मिली जानकारी
के अनुसार सोमवार की सुबह सुबह 9 बजे भानुप्रतापपुर के ताड़ोकी थाना के
कोसरोंडा कैंप के जंगलों में एसएसबी बटालियन और डीआरजी के संयुक्त बल
सर्चिंग कर रहे थे इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने तत्काल
मोर्चा सम्हाला और जवाबी हमला बोला जिसमें एक महिला समेत तीन नक्सली बारे
गए। जवानों द्वारा तोबड़तोड़ गोलीबारी करने की वजह से नक्सली वहां से भाग
खड़े हुए। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्चिंग शुरु की जहां पर तीनों
मारे गए नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है और इनके हथियारों को भी जप्त
किया गया जिसमें एसएलआर और एक्स 95 शामिल थे।

Journalist खबरीलाल