रायपुर। नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गुढिय़ारी
पुलिस ने मंगलवार तड़के गिरीश साहू नामक दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर
लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित गुढिय़ारी में अपने परिचित के घर में
छिपा हुआ था, सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में
मुख्य आरोपित हिमांशू गुप्ता को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया
था।
हिमांशू ने अपने दो साथियों के साथ 17 नवंबर की रात कार में घुमाने
ले जाने का बहाना बनाकर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम
दिया था। गुढिय़ारी थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश
शुरू की थी। इस दौरान पता चला कि हिमांशू अटारी गांव में छिपा है। पुलिस ने
रविवार देर रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा जुर्म में
शामिल आरोपितों उपेंद्र गुप्ता और गिरीश साहू की तलाश में जुटी हुई थी। इसी
दौरान गिरीश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गुढिय़ारी
थाने में दुष्कर्म के मामले में अपराध क्रमांक 222/20 धारा 365, 376डी, क,
506 भादवि. एवं 4, 6 पास्को एक्ट के प्रकरण में मामला दर्ज किया गया था।

Journalist खबरीलाल