रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत 122 कुलियों के जीविकोपार्जन को
लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने आज विधायक एवं संसदीय सचिव विकास
उपाध्याय कुलियों के पास पहुंचे और रेलवे डीआरएम से मुलाकात उनकी समस्याओं
को सुलझाया। डीआरएम ने कुलियों को राहत देने का आश्वासन दिया है।
विगत
कई वर्षों से कुलियों के मूल कार्यों को नई तकनीकों में परिवर्तित करने से
रायपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत 122 कुलियों के समक्ष उनका मूल कार्य
अवरूद्ध होता नजर आ रहा था। जिसके कारण सभी कुली बेरोजगार होने की स्थिति
में आ गए हैं। जैसे ही इसकी जानकारी संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय
हुआ वे कुलियों से मिलने रेलवे स्टेशन पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनने के
बाद एक ज्ञापन तैयार किया और डीआरएम ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने कुलियों
के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रेलवे डीआरएम से मुलाकात की और उनके
जीविकोपार्जन सुरक्षित रहे को लेकर चर्चा की। इस दौरान रेलवे डीआरएम ने कोई
बीच का रास्ता निकाल कर कुलियों को राहत देने का आश्वासन दिया।

Journalist खबरीलाल