Breaking News

फुटपाथ पर 20-20 हजार में बेच रहे थे नई गाडिय़ां, पुलिस पहुंची तो क्रेता-विक्रेता भागे:

post

रायपुर। देशभर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्र ने बीएस फोर वाहन की
बिक्री पर रोक लगा दी है, उसके बाद भी उरला के सिंघानिया चौक पर खड़ी कर
गाडिय़ों के बेचने का खेल चल रहा था। इस बीच उरला पुलिस मौके पर पहुंची तो
क्रेता और विक्रेता दोनों भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटना स्थल से आठ बीएस फोर
की नई गाडिय़ों को बरामद कर लिया है। इन गाडिय़ों को क्रेता द्वारा 20-20
हजार रुपये में बेचा जा रहा था।
उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
सिंघानिया चौक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा टीवीएस कंपनी की तीन स्कूटी और
पांच मोटर सायकल बीएस फोर माडल की गाडिय़ों को सजा धजा कर एक गाड़ी 20 हजार
रुपये में बेच रहा था। मुखबिर से उरला पुलिस को सूचना मिली। पुलिस के
सिंघानिया चौक पर पहुंचते ही वाहन की बिक्री करने वाले और खरीदार दोनों
वाहन को छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आठों वाहन को जब्त कर आरोपित की
तलाश में जुट गई है।

बीएस फोर वाहन बेचने के लिए शासन ने ही प्रतिबंध
लगा दिया है। शो-रूम संचालक वीएस फोर वाहन नहीं बेच सकते हैं। मगर, राजधानी
के शो-रूम संचालक द्वारा बीएस फोर वाहन बेचने का काम किया जा रहा है।
परिवहन विभाग को भी इसकी भनक नहीं है।
उरला थाना एएसआई डीएस निषाद ने
बताया कि उरला के सिंघानिया चौक पर बीएस फोर वाहन बेचने की सूचना मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गाड़ी को
जब्त कर मामले की जांच कर रही है। उरला पुलिस से वाहनों के संबंध में
जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने पर संबंधित शो रूम संचालक के खिलाफ
कार्रवाई की जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner