धमतरी। हौसले यदि बुलंद हो तो कुछ भी किया जा सकता है और विशेषकर अपराधियों
के हौसलों की दाद देनी होगी कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिये
थाने को भी नहीं बख्शा। उठाईगिरी की एक घटना धमतरी जिले के कुरूद थाने में
घटित हुई शादी की सूचना देने पहुंचे किसान की बाईक में रखे बैग से आरोपी एक
लाख रूपये ले उड़ा। हालांकि उसकी यह हरकत थाना परिसर में लगे तीसरी आंख
में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी की तलाश में लग गई।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार कुरूद थाने में ग्राम सिंधौरीकला निवासी किसान नरेश
पटेल (48) अपने बेटे के शादी की सूचना देने के लिए पहुंचा था, उस दौरान वो
अपनी गाड़ी की डिक्की में बैंक से निकाले गए एक लाख रुपये रखकर थाने के
अंदर आया। थाने में शादी की सूचना देने के बाद वो जैसे ही अपनी गाड़ी के
पास पहुंचा तो देखा कि उसकी गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखा पैसा
गायब था। वही इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। बहरहाल पुलिस
के लिए एक चुनौती बन गया कि अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वे
अपराधिक घटनाओं को थाने तक में अंजाम देने से नहीं डरते। पुलिस सीसीटीवी से
मिले फुटेज को खंगाल रही है जिसमें एक व्यक्ति डिग्गी से पैसे निकालते हुए
साफ दिखाई दे रहा है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Journalist खबरीलाल