रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोतीलाल वोरा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व
पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए
कहा कि उनका निधन देश एवं कांग्रेस के अलावा उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ऐसे कर्मठ रणनीतिकार, सुलझे हुए व्यक्तित्व एवं जनता की सेवा में अपनी पूरी
जिंदगी न्यौछावर करने वाले नेता के चले जाने से देश की राजनीति में जो
शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं। कांग्रेस पार्टी को
मजबूत करने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वोरा ने अपने
व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए कहा कि एक लंबे अरसे तक उन्होंने श्री
पटेल के साथ काम किया है जिस दौरान कभी भी श्री पटेल में ऊर्जा की कमी नहीं
देखी। गुजरात कांग्रेस से राजनीति की शुरुवात करते हुए अपने सद्कर्मों एवं
सेवा भावना से वे सदैव आगे बढ़ते रहे। ईमानदारी एवं पार्टी के प्रति
कर्तव्य परायणता की वे एक मिसाल हैं। यूपीए के शासन के दौरान उन्होंने
सोनिया जी के साथ मिलकर एलायंस को एक सूत्र में पिरोए रखने में प्रमुख
भूमिका निभाई। श्री वोरा ने शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने ईश्वर से
प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Journalist खबरीलाल