Breaking News

संसदीय सचिव ने मां और बेटी के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दिव्यांग महिला को ट्रायसायकिल तो बेटी को मिला मोबाइल:

post

जगदलपुर। मां संतोषी वार्ड निवासी मोहिनी अहमद  अपनी बेटी के साथ संसदीय सचिव रेखचंद जैन के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग महिला की परेशानी को देखते हुए तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकिल दी वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए एंड्रॉयड फोन भी उपलब्ध कराई गई।

संतोषी वार्ड निवासी दिव्यांग मोहिनी अहमद को आने -जाने में परेशानी होती थी और इसकी परेशानी को देखते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत बैटरी चलित ट्रायसायकिल दी वहीं महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा शाहिना खां भी अपनी मां मोहिनी खां के साथ संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के दफ्तर में आई हुई थी और आनलाईन पढ़ाई के लिए एक मोबाइल की मांग की जिसके फलस्वरूप संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए तत्काल एक एंड्रायड स्मार्टफोन उपलब्ध कराई जिसके लिए मां-बेटी ने शुक्रिया ने अदा कर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन का आभार जताया। मोहिनी अहमद के साथ अन्य दो बेटियां भी इस मोबाइल से पढ़ाई कर सकेगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता जरुरतमंदों की सेवा करना है, शिक्षा के लिए हरसंभव मदद किया जाये।इस छात्रा को छोटे से उपहार देकर हमने कांग्रेस पार्टी की रीति- नीति के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और छात्रा की माता के जब्बे को देखकर खुशी हुई जोकि विषम परिस्थितियों में अपने बच्चों को पढ़ाई में मदद कर रही है और कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner