Breaking News

गायत्री ज्वेलरी का दो चोर कोलकाता के मालदा से गिरफ्तार:

post

00 चांदी के जेवरात सहित 4 मूर्तियां बरामद
रायपुर।
26 अक्टूबर
की रात को मंदिर हसौद थाना अंतर्गत गायत्री ज्वेलर्स में 9 लाख रुपये के
चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को कोलकाता के मालदा से गिरफ्तार
कर लिया लिया जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस झारखंड में मौजूद
थे। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से 6 किलो 300 ग्राम चांदी, 4 नग
मूर्तियां भी बरामद की है।
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने पत्रकारों को बताया कि 26 अक्टूबर दशहरा
के दिन दुकानदार पवन विहार न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी जगदीश सोनी
की मंदिर हसौद में स्थित गायत्री ज्वेलर्स पर पांच चोरों ने दुकान के पीछे
से दीवार तोड़कर दुकान में रखे करीब 17 किलो चांदी, कुछ गिलट की मूर्तियां
और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले उड़े थे। घटना की रिपोर्ट 27 अक्टूबर को
ज्वेलर्स के संचालक ने मंदिहसौद थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने
सघनता से जांच शुरु की और डीवीआर को एक खेत से बरामद कर लिया गया। इसके बाद
साइबर सेल और मुखबिरों की मदद ली और उनके सूचना के आधार पर इन पाचों
आरोपियों की तलाश शुरु की गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मुंबई में कोई
व्यक्ति चांदी को बेचने के फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने एक टीम का गठन
किया और मुंबई के लिए रवाना हुई जब लेकिन जब तक टीम वहां पहुंचते तब तक चोर
पश्चिम बंगाल जा चुके थे।

टीम वहां से साइबर सेल और मुखबिर से फिर से
संपर्क किया और उनके बताए हुए जगह पर रवाना हुई और देर शाम पुलिस ने प्रभु
चौधरी (25), कृष्णा मण्डल (20) दोनों मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार
किया और इनके पास से 6 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात एवं 4 गिलट की
मूर्तियां कुल वजनी 10 किलो 300 ग्राम बरामद किया। घटना में शामिल बाकी तीन
आरोपी मूलत: झारखण्ड के साहेबगंज के रहने वाले हैं और वर्तमान में तीनों
फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक टीम को झारखंड के
लिए रवाना किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने
बताया कि चोरी के सभी आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करने नवा रायपुर में आए थे।
कंस्ट्रक्शन के दौरान इन सभी ने योजना बनाकर ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी
कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके पहले सभी पांचों आरोपियों ने ज्वेलरी
दुकान की कई बार रेकी की थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner