रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में खुलने जा रहे तीन नए मेडिकल कालेजों में
अधिष्ठाता पद पर नियुक्ति कर दी है। इसमें रायपुर मेडिकल कालेज के डॉ.
पीके निगम को शासकीय मेडिकल कालेज महासमुंद, शासकीय मेडिकल कालेज
अम्बिकापुर के डॉ. वाएडी बडग़ैया को प्रभारी अधिष्ठाता शासकीय मेडिकल कालेज
कोरबा, शासकीय मेडिकल कालेज रायपुर के डॉ. एमएल गर्ग को प्रभारी अधिष्ठाता
कांकेर के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा
विभाग में रायपुर मेडिकल कालेज के डा. पीके पात्रा को राजनांदगांव मेडिकल
कॉल्ेज का अतिरिक्त संचालक बनाया गया है। आदेश के अनुसार डा. पात्रा के
कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्राध्यापक और
अतिरिक्त संचालक अतिरिक्त प्रभार से भारमुक्त होंगे। वहीं राजनांदगांव
मेडिकल कालेज की डॉ. रेणुका गहिने को राजनांदगांव मेडिकल कालेज की
अधिष्ठाता के पद पर नियुक्त किया गया है।
यहां यह बताना जरुरी होगा कि
राज्य में तीनों मेडिकल कालेज आगामी सत्र 2021-22 में शुरू करने की तैयारी
है। कालेजों के भवन के लिए भूमि चिन्हांकित किया जा चुका है। चिकित्सा
शिक्षा विभाग के मुताबिक कोरबा में लगभग 52, महासुन्द में 65, कांकेर में
लगभग 72 एकड़ भूमि की स्वीकृति मिली है।

Journalist खबरीलाल