Breaking News

चलती कार में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली:

post

धमतरी। नगर पंचायत आमदी के राइस मिल के पास एक कार जलकर खाक हो गई। आसपास
के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई, अन्यथा
कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर निगम के फायर ब्रिगेड प्रभारी
नरेंद्र शिंदे ने बताया कि रत्नाबांधा कबीर कालोनी निवासी सत्य प्रकाश
पंचागम किसी काम से नगर पंचायत आमदी गए हुए थे। अचानक चलती कार क्रमांक
सीजी 04 एलएन 4028 में आग लग गई।

कार में आग लगते ही वाहन चालक कार से
निकला और देखते-देखते कार का इंजन जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी तत्काल
नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को
मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो
सकता था। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। घटना के बाद
आस-पास के लोग बचाव में जुट गए थे। आमदी राइस मिल के पास फायरमैन राजेश
हिरवानी, भरत ठाकुर, दिलीप निषाद ने आग बुझाने में सहयोग किया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner