Breaking News

ड्रायवर ले उड़ा तीन लाख 26 हजार:

post

रायपुर। वीआईपी रोड स्थित बेबीलान टावर के आफिस नं. ए 804 में कंस्ट्रक्शन
कंपनी के दफ्तर के लाकर में रखे तीन लाख 26 हजार रुपए और मोबाइल फोन किसी
ने उड़ा लिया। कैशियर ने तेलीबांधा पुलिस में ड्राइवर पर रुपए चोरी करने का
संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार राजेश कंट्रक्शन कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत
संदीप शुक्ला का आफिस बेबीलान टावर में है। कंपनी में छह लोग काम करते हैं।
कन्ट्रक्शन कार्य में कभी भी पैसे की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए आफिस के
लाकर में करीब चार लाख रुपये कैश रखे रहते हैं। 21 अक्टूबर को आफिस के लाकर
में तीन लाख 26 हजार रुपये रखे गए थे। 25 अक्टूबर को शाम चार बजे लाकर में
रखे तीन लाख 26 हजार और एक सैमसंग गैलेक्सी आन-5 टच स्क्रीन मोबाइल गायब
मिला। इसके बाद पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।

दफ्तर के
लाकर की एक चाबी संदीप और दूसरी चाबी आफिस स्टाफ विकास कुमार सिंह के पास
रहती है। कंपनी के गेस्ट हाउस में आफिस स्टाफ विकास कुमार सिंह, दिलीप
खुटिया और डायरेक्टर का ड्रायवर राहुल दुबे आदि रहते हैं। आफिस का कमरा चेक
करने पर 22 अक्टूबर के रात कंपनी के डायरेक्टर का ड्रायवर राहुल दुबे आफिस
को खोलकर अंदर घुसतो हुए दिखाई दिया था। लिहाजा, संदेह है कि राहुल दुबे
ने विकास के रूम से आफिस की चाबी चुराकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने नकबजनी के तहत धारा 457, 380 का मामला दर्ज करते हुए उसकी खोजबीन
शुरु कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner